Wednesday, October 21st, 2026

बीमारी से पीड़ित 45 से 59 साल के 2 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन: कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण

नई दिल्ली
कोरोना टीकाकरण के इस चरण में 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा के ऐसे लोगों, जो बीमार हैं और उनको संक्रमण का खतरा ज्यादा है, उनको वैक्सीन दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी है कि सोमवार को शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में आज दोपहर एक बजे तक 1.48 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसमें 2.08 लाख लोग 45 से 59 साल की उम्र के हैं, जिनको टीका लगाया गया है।  केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि दूसरे चरण में कोरोना टीकाकरण काफी अच्छे से चल रहा है। 

वहीं कोविन पोर्टल को लेकर टीकाकरण ग्रुप के आरएस शर्मा ने बताया कि कल से हमारे पास टीकाकरण के लिए कोविन पर 50 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। रिवकरी रेट काफी बेहतर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि कुछ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के दिनों में तेजी देखी गई है। इसी को देखते हुए हमने तमिलनाडु और पंजाब में केंद्रीय टीमों को भेजा है।हरियाणा में भी हम निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि कुछ राज्यों में मामले बढ़ने के बावजूद देश में रिकवरी रेट अभी भी 97 फीसदी से ज्यादा है और सक्रिय मामले दो प्रतिशत से कम हैं। 

कर्नाटक के एक विधायक के डॉक्टर को घर पर बुलाकर कोविड वैक्सीन लेने के मामले पर राजेश भूषण ने कहा कि प्रोटोकॉल में इसकी इजाजत नहीं है। हमें इस बारे में जानकारी मिली है। हमने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि भीड़भाड़ से सभी बचें क्योंकि भीड़ के इवेंट कोरोना के फैलने की वजह बन सकते हैं। 

 

#कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण

Source : Agency

पाठको की राय